“JEE Main 2022 Session 1 Result Declared” जेईई मेन 2022 सेशन 1 का रिजल्ट घोषित, चेक करें नतीजे

faceless women students studying with books
Photo by Zen Chung on Pexels.com
  • JEE Main 2022 Result: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है।

JEE Main 2022 Session 1 Result: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

NTA JEE Main 2022 Session 1 Result: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया गया था।

परीक्षा 23 जून 2022 से 29 जून 2022 तक पूरे भारत और विदेशों में 500 से अधिक केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी। जेईई (मेन्स) अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) और कुछ राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश मिलता है।

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2022 का आयोजन 21 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। एनटीए के अनुसार, पिछले साल फरवरी, मार्च, जुलाई, अगस्त और सितंबर में आयोजित जेईई मेन के सभी चार सत्रों में 9.39 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।